UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं
यहां क्लिक कर देखें खबर संबंधित वीडियो...
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं।बदायूं में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ति विभाग लगातार सख्त नजर आ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में शहर और उझानी क्षेत्र में गैस एजेंसियों और होटलों-रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की गई।
बदायूं में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ति विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नगर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों—राधिका स्वीट्स, चटकारा रेस्टोरेंट, गुप्ता भोजनालय, श्याम स्वीट्स, तड़का रेस्टोरेंट और गोल्डन वेस्ट्रो पर छापेमारी की।
जांच के दौरान कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस का इस्तेमाल व्यवसायिक कार्यों में न किया जाए।
इसके अलावा टीम ने उझानी क्षेत्र में इंडेन गैस एजेंसियों और एक रेस्टोरेंट पर भी आकस्मिक निरीक्षण किया। गैस गोदाम पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत में सामने आया कि बुकिंग के करीब दो दिन बाद सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।
निरीक्षण में उझानी इंडेन गैस एजेंसी पर 603 और फतेहपाल इंडेन गैस सर्विस पर 483 सिलेंडर का स्टॉक पाया गया, जिससे साफ है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है।
पूर्ति विभाग ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तो कुल मिलाकर बदायूं में गैस आपूर्ति व्यवस्था फिलहाल दुरुस्त नजर आ रही है, लेकिन प्रशासन किसी भी लापरवाही के मूड में नहीं है।
