Lucknow न्यूज़ : सीएम योगी से मिले बलरामपुर चीनी मिल्स के एमडी विवेक सरावगी, उद्योग की प्रगति पर हुई चर्चा..

रिपोर्ट यूपी समाचार न्यूज़ डेस्क /खबर लखनऊ यूपी...




संक्षेप...

आज लखनऊ में सीएम योगी से मिले बलरामपुर चीनी मिल्स के एमडी विवेक सरावगी, उद्योग की प्रगति पर हुई चर्चा,उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग के विस्तार व स्थिरता को लेकर हुई मुख्यमंत्री संग  अहम बैठक....


यूपी समाचार न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों को लेकर मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कंपनी की कार्यकारी निदेशक अवन्तिका सरावगी भी मौजूद रहीं।

बैठक में प्रदेश में संचालित चीनी मिलों के प्रदर्शन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उद्योग की स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विवेक सरावगी ने मुख्यमंत्री को कंपनी की वर्तमान प्रगति, तकनीकी उन्नयन और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में चीनी उद्योग को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ लागत में भी कमी आई है। साथ ही, गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कंपनी निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चीनी उद्योग को और सुदृढ़ बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

बैठक को प्रदेश के चीनी उद्योग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भविष्य की योजनाओं और संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post