ब्रेकिंग : मथुरा में बबाल रोड जाम पुलिस चौकी पर हंगामा, सडके कई किलोमीटर जाम फरसा वाले बाबा की हत्या...

UP समाचार न्यूज़ /खबर मथुरा यूपी....




 संक्षेप....


गौरक्षक संत ‘फरसा वाले बाबा’ की कुचलकर हत्या, हाईवे जाम दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगा जाम, हमलावर फरार; एक युवक पकड़ा गया



यूपी समाचार न्यूज़ मथुरा। छाता क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गौरक्षकों ने विख्यात संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के विरोध में हाईवे जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।

बताया जा रहा है कि थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव नवीपुर के समीप सुबह करीब चार बजे संत चंद्रशेखर बाइक से कथित गौतस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में गौरक्षक मौके पर एकत्र हो गए और दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना में शामिल एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में लेने का प्रयास किया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। वहीं, संत की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post