UP समाचार न्यूज़ | रिपोर्ट आकाश सक्सेना | खबर बदायूं यूपी

बदायूं के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी...
संक्षेप....
उत्तर प्रदेश में चल रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के बीच जिले की प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को बदायूं के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र सहित अन्य का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नकलविहीन परीक्षा को लेकर संतोष जताया, इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव निरीक्षक में मौजूद रहें....
यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में चल रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बुधवार को जिले की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शहर स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं लाल जी यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।
मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि जिले में परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी परखा गया, जो सुचारु रूप से कार्यरत पाई गई।उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा है कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हों, ताकि मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।
आपको बता दें कि बदायूं जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 67 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। जिले में कुल 498 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सतर्कता के बीच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
प्रशासन द्वारा प्रत्येक केंद्र पर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही उड़नदस्तों की तैनाती और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।