सड़क सुरक्षा माह : प्रशिक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई तय -ए आरटीओ उधर NCC कैडेट्स नें कॉलेज से निकली जागरूकता रैली

UP समाचार न्यूज़| खबर बदायूं उत्तर प्रदेश| रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं |




संक्षेप...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम की अध्यक्षता में जिले के सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक हुई।वहीं दूसरी ओर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा निकाली गई कॉलेज से जागरूकता रैली,दिया सड़क सुरक्षा का संदेश....


यूपी समाचार न्यूज़ बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने एक ओर जहां ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया, वहीं दूसरी ओर एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम की अध्यक्षता में जिले के सभी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक हुई। जिले में संचालित छह निजी ड्राइविंग स्कूलों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण नियमानुसार देने, वाहनों को तकनीकी रूप से फिट रखने तथा बीमा, फिटनेस, टैक्स व प्रदूषण जैसे प्रपत्र समय-समय पर जांचने के निर्देश दिए गए। साथ ही निजी स्कूल वाहनों के लिए जारी एसओपी का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई तय है।

इसी क्रम में दास डिग्री कॉलेज से एनसीसी कैडेट्स द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। एआरटीओ हरिओम ने कैडेट्स को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, मोबाइल फोन से दूरी, ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड वाहन न चलाने जैसे नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। रैली में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व कॉलेज प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post