UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
![]() |
| बदायूं के गांव कादराबाद में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव बिल्सी विधायक क़ी माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए.. |
संक्षेप...
शोक में बिल्सी क्षेत्र: विधायक हरीश शाक्य की माता फूलवती देवी का निधन लम्बे समय से चल रही थीं बीमार दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य एवं केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों नें पैतृक गाँव कादराबाद पहुंच कर दी श्रदांजली...
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीश शाक्य की माता फूलवती देवी का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले और विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि फूलवती देवी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। कुछ माह पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ था। हाल ही में फिर स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ग्राम कादराबाद, तहसील सदर बदायूं में किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

