UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी...
![]() |
| यूपी के बदायूं शहर में पंजाबी चौक स्थित गुरद्वारे के निकट लोहड़ी मनाते पंजाबी समाज के लोग फोटो स्त्रोत : पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूं... |
संक्षेप..
लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम: पंजाबी समाज सेवा समिति ने माताओं को किया सम्मानित इस अनूठी लोहड़ी में बेटियों ने जलाई लोहड़ी, समाज को दिया सकारात्मक संदेश, बदायूं पंजाबी समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा लोहड़ी पर्व को इस वर्ष सामाजिक संदेश के साथ भव्य रूप से मनाया गया...
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) बदायूं द्वारा लोहड़ी पर्व को इस वर्ष सामाजिक संदेश के साथ भव्य रूप से मनाया गया। ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला के समीप उत्साह और उल्लास के वातावरण में किया गया। पारंपरिक रूप से लोहड़ी उन घरों में मनाई जाती है जहां पुत्र जन्म या विवाह होता है, लेकिन समिति ने इस परंपरा को नई दिशा देते हुए बेटियों के सम्मान को केंद्र में रखा।
![]() |
| Advertisment |
कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्ष जिन परिवारों में बेटियों का जन्म हुआ, उनकी माताओं को पावन पर्व पर सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि लोहड़ी बेटियों द्वारा ही जलाई गई, जिससे बेटी बचाओ–बेटी बढ़ाओ का सशक्त संदेश समाज तक पहुंचा। आयोजन में बाबा दीप सिंह अखाड़ा के बच्चों ने अपने शानदार करतबों से दर्शकों का मन मोह लिया। अखाड़ा के सभी सदस्यों को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया।
![]() |
| Advertisment |
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह दुआ (ईश्वर टाइल्स) की ओर से बेटियों की माताओं को सम्मान प्रदान किया गया। वहीं दीक्षा राखी और जसमीत द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली को भी सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सहभागिता कर अपने विचार रखे।
![]() |
| Advertisment |
समिति के अध्यक्ष बिन्नी नारंग ने लोहड़ी पर्व के महत्व और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला, जबकि महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अनमोल आहूजा ने किया, जिन्होंने बीच-बीच में लोहड़ी के गीतों से माहौल को संगीतमय बनाए रखा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
![]() |
| Advertisment |
इस अवसर पर पंजाबी समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे तथा समिति के पदाधिकारी और सदस्य परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने परंपरा और प्रगतिशील सोच का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
![]() |
| Advertisment |






