UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
संक्षेप..
बदायूं के प्रतिष्ठित एचपी इंस्टीट्यूट में मकर संक्रांति व लोहड़ी का उल्लास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा परिसर,परंपरा और उत्साह के संग मना मकर संक्रांति-लोहड़ी का पर्व, इस दौरान खिचड़ी भोज का आयोजन भी हुआ लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन निदेशक रजत पटेल ने किया..
![]() |
| Advertisment |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं।एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन से हुई, जिसमें मूंगफली, रेवड़ी आदि अर्पित कर लोक परंपराओं का निर्वहन किया गया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
![]() |
| Advertisment |
लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन निदेशक रजत पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला और एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों के साथ पर्व की सांस्कृतिक महत्ता साझा की।
![]() |
| Advertisment |
कार्यक्रम के दौरान हायर एजुकेशन व फार्मेसी के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्यों और उमंग भरे प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसे प्रबंधन, शिक्षक और छात्रों ने प्रसाद रूप में ग्रहण किया।
![]() |
| Advertisment |
निदेशक रजत पटेल ने छात्रों को लक्ष्य के प्रति निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी, वहीं प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान का नाम वैश्विक पटल पर रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप पांडेय, उप-प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




