ड्रोन, बम, मिसाइल—हर अटैक झेलने में सक्षम पुतिन की ‘ऑरस सीनेट’ कार पानी में तैरने की भी क्षमता...

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /एजेंसी /खबर नई दिल्ली /रूस 




संक्षेप...

पुतिन की सुपर–सिक्योर कार चर्चा में, पानी में तैरने की क्षमता भी ड्रोन, बम, मिसाइल—हर अटैक झेलने में सक्षम पुतिन की ‘ऑरस सीनेट’ कार पानी में तैरने की भी क्षमता...


नई दिल्ली /रूस / एजेंसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर आ गए हैं। उनके आगमन से पहले ही उनकी हाई-सिक्योरिटी कार ‘ऑरस सीनेट’ चर्चा का बड़ा विषय बन गई थी। बताया जा रहा है कि यह कार दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में गिनी जाती है और अपनी विशेष तकनीक के कारण किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।



• पानी में भी तैर जाती है पुतिन की कार.....


सूत्रों के अनुसार ऑरस सीनेट में ऐसी विशेष क्षमता है कि यह जरूरत पड़ने पर पानी में भी तैर सकती है, यानी एक तरह से यह कार सबमरीन जैसे मोड में बदल जाती है। यह बात सुरक्षा विशेषज्ञों को भी हैरान करती है। यही नहीं, इस कार को ड्रोन, बम और मिसाइल अटैक तक झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। कहा जाता है कि यदि कार पर मिसाइल हमला भी हो जाए, तो अंदर मौजूद व्यक्ति को गंभीर नुकसान नहीं होता।



• कार का टायर ब्लास्ट होने पर भी नहीं रूकती और बढ़ जाती है स्पीड...


कार में दुनिया की सबसे उन्नत सुरक्षा तकनीकें लगी हैं। यदि किसी परिस्थिति में टायर ब्लास्ट हो जाए, तब भी कार रुकने के बजाय अपनी गति बनाए रखती है और सुरक्षित दूरी तक चल सकती है। इसके साथ ही इसमें एक विशेष एयर-फिल्ट्रेशन तकनीक भी मौजूद है जो केमिकल अटैक से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।


• महज 6 से 9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है कार.....


सुरक्षा फीचर्स के साथ-साथ इसकी परफॉर्मेंस भी बेहद दमदार बताई जाती है। यह कार महज 6 से 9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड लगभग 160 किमी/घंटा तक जाती है। अंदरूनी हिस्से में लक्ज़री का पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे यह कार सुरक्षा और आराम का अनोखा मिश्रण बन जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post