UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी..
संक्षेप..
प्रकाशोत्सव की धूम: बदायूँ में गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्म पर्व पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी,प्रभात फेरी से नगर कीर्तन तक, प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में भव्य आयोजन,13 दिसंबर से प्रारम्भ हुए ये आयोजन 28 दिसंबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होंगे...
![]() |
| कार्यक्रम संबंधित सूचना पत्र... |
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। हिन्दू धर्म के महान रक्षक, खालसा पंथ के जन्मदाता, सरबंस दानी दशम अवतार श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला में धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला जारी है। 13 दिसंबर से प्रारम्भ हुए ये आयोजन 28 दिसंबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होंगे।
![]() |
| Advertisment.. |
प्रभात फेरी और नगर कीर्तन..
प्रकाश पर्व के अंतर्गत 13 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे नियमित प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 24 दिसंबर बुधवार को प्रातः 10 बजे निशान साहिब को नया चोला पहनाया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से एक विशाल नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा।
![]() |
| Advertisment.. |
कीर्तन, फिल्म प्रदर्शन और लंगर..
25 दिसंबर गुरुवार को सायं 7:30 बजे से गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। 26 दिसंबर शुक्रवार को सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी की स्मृति में विशेष कीर्तन दरबार आयोजित होगा, जिसके उपरांत लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
![]() |
| Advertisment... |
अखण्ड पाठ और समापन कार्यक्रम...
27 दिसंबर शनिवार को प्रातः 7:30 से 10 बजे तक श्री अखण्ड पाठ की समाप्ति पर कीर्तन एवं कथा होगी। इसी दिन सायं 6:30 से रात्रि 11:30 बजे तक शब्द कीर्तन व कथा का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसंबर रविवार को श्री वैभव लॉन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शब्द कीर्तन व कथा के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा, जिसके बाद विशाल अटूट लंगर (भंडारा) आयोजित किया जाएगा।
![]() |
| Advertisment.. |
विशेष सेवाएं..
आयोजन में कीर्तन एवं कथा की सेवा हेतु रागी जत्था भाई तेजपाल सिंह जी (बीबी कौला जी भलाई केन्द्र, अमृतसर) तथा कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह जी निमाणा (प्रो. सिख मिशनरी कॉलेज, बरेली) विशेष रूप से पधार रहे हैं। आयोजन की बेनती प्रबन्धक कमेटी, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला, बदायूँ द्वारा की गई है।
![]() |
| रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं यूपी समाचार न्यूज... |






