UP समाचार न्यूज/ रिपोर्ट आकाश सक्सेना खबर बदायूं यूपी।
![]() |
| बदायूं : थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण करते एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह मोके पर मौजूद सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व थाना प्रभारी संजय सिंह व अन्य पुलिस कर्मी... |
संक्षेप...
थाना कोतवाली में एसएसपी का रात्रि के समय आकस्मिक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा साफ–सफाई, सीसीटीवी व अभिलेखों पर विशेष जोर; मिशन शक्ति केंद्र को और प्रभावी बनाने के एसएसपी नें दिए निर्देश..
यूपी समाचार न्यूज बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने गुरुवार रात्रि को थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, दस्तावेजी रिकॉर्ड और महिला सुरक्षा तंत्र की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली को परखा और अधिकारी–कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
![]() |
| Advertisment.. |
आकस्मिक निरीक्षण से हड़कंप, सभी सेक्शनों की जांच...
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह रात्रि के समय अचानक थाना कोतवाली पहुंचे। उनके आगमन से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और विभिन्न अभिलेख शाखाओं का विस्तृत मुआयना किया।
उन्होंने कहा कि थाना परिसर की व्यवस्था जनता के विश्वास को मजबूत करती है, इसलिए स्वच्छता और अनुशासन किसी भी कीमत पर बेहतर होना चाहिए।
![]() |
| Advertisment... |
महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की विस्तृत पड़ताल...
एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर रखे मिशन शक्ति रजिस्टर, शिकायत पत्र, कार्रवाई विवरण और पीड़िताओं को दी जा रही त्वरित सहायता से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित लंबित मामलों, त्वरित निस्तारण, परामर्श कार्यवाही और पीड़ित सहायता की व्यवस्था पर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि महिला संबंधित शिकायतों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
![]() |
| Advertisment... |
सीसीटीवी सिस्टम को सुचारू रखने के निर्देश...
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पूरे थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता चेक कराई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैमरा हर समय सक्रिय रहे, ताकि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट, और थाने की कार्य प्रणाली को और आधुनिक बनाने के सुझाव देते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों का उपयोग पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
![]() |
| Advertisment... |
अधिकारियों की मौजूदगी में दिए कई सुधारात्मक निर्देश...
निरीक्षण के समय सीओ नगर रजनीश कुमार उपाध्याय और थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को मिशन शक्ति केंद्र में चल रही गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और उचित परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा का मजबूत आधार है, इसलिए इसकी प्रत्येक गतिविधि का सही समय पर अद्यतन और प्रभावी संचालन अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने की साफ-सफाई, स्टोर व रिकार्ड रूम की स्थिति, और समस्त रजिस्टरों की गुणवत्ता पर भी संतोष जताया, साथ ही कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए।




