पंजाबी चौक के श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में रक्षाबंधन का उल्लासपूर्ण उत्सव, राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 



सार...

पंजाबी चौक के श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में रक्षाबंधन का उल्लासपूर्ण उत्सव, राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन  छात्राओं ने भाइयों को राखी बाँधी, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण...

बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल बदायूं में रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर छात्राओं ने अपने भाइयों को राखी बाँधी, वहीं छात्रों ने उपहार स्वरूप चॉकलेट प्रदान की। 


कार्यक्रम के दौरान राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा III से VIII तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:


- कक्षा III:  

  प्रथम स्थान – निशि कश्यप  

  द्वितीय स्थान – अनन्या यादव  

  तृतीय स्थान – प्रियांशी


- कक्षा IV:  

  प्रथम स्थान – परी  

  द्वितीय स्थान – आराध्या जोशी  

  तृतीय स्थान – आरोही


- कक्षा V:  

  प्रथम स्थान – प्रीतिका अरोरा  

  द्वितीय स्थान – कंचन  

  तृतीय स्थान – आरव


- कक्षा VI:  

  प्रथम स्थान – हिमांशी  

  द्वितीय स्थान – भूमी  

  तृतीय स्थान – अवनी शर्मा


- कक्षा VII:  

  प्रथम स्थान – आराध्या श्रीवास्तव  

  द्वितीय स्थान – हर्ष गुप्ता  

  तृतीय स्थान – पाखी गुप्ता


- कक्षा VIII:  

  प्रथम स्थान – अनवी  

  द्वितीय स्थान – परिधि गुप्ता  

  तृतीय स्थान – सुम्बुल


इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती चित्रा पाठक ने कहानी के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाया। अंत में, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं और इस त्योहार का महत्व बच्चों को समझाया। इस आयोजन में समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।


यह कार्यक्रम न केवल सृजनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में पर्व के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना भी जागृत हुई।


Post a Comment

Previous Post Next Post