UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
सार...
मत्स्य विभाग ने किसानो के लिए अनिवार्य NFDP रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की 958 मछली व्यवसायी किसानों ने किया NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लक्ष्य 1565 का लक्ष्य तय...
बदायूं। बदायूं जिले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शुक्ला ने जानकारी दी है कि मुख्य मत्स्य विभाग द्वारा मछली व्यवसाय में लगे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि जो किसान मत्स्य विभाग से जुड़कर मछली का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें भारत सरकार के पोर्टल NFDP (National Fishery Development Programme) पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन न केवल किसानों की पहचान एवं व्यवसाय से संबंधित जानकारी का संग्रह है, बल्कि यह एक यूनिक आईडी का भी कार्य करता है जो किसान की नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंकिंग खाता, नॉमिनी, बीमा आदि से जुड़ी सभी जानकारी को सुरक्षित रखता है।
किसान अपने NFDP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किसी भी जिले के जनसेवा केंद्र पर जाकर कर सकते हैं, और इस प्रक्रिया में उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता। इस व्यवस्था के तहत, जनसेवा केंद्र संचालक और मत्स्य मंत्रालय के बीच एक समन्वय स्थापित है, जिसके अंतर्गत मंत्रालय रजिस्ट्रेशन के बाद केंद्र संचालक को 100 रुपये का भुगतान करता है।
अब तक, 6 अगस्त 2025 तक, बदायूं जिले में कुल 958 किसान इस पोर्टल पर रजिस्टर हो चुके हैं, जो मछली व्यवसाय से जुड़े हैं। विभाग का लक्ष्य इस वर्ष 1565 किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का है, जिसके लिए मत्स्य विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर जगह-जगह कैंप लगाकर किसानों को इस प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।
हाल ही में, 15 जुलाई को सहसवान के गांव खरकवारी में NFDP संबंधित एक कैंप लगाया गया था, जिसमें किसानों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। यह पहल किसानों को डिजिटलीकरण की दिशा में मजबूत बनाने और मछली व्यवसाय को अधिक पारदर्शी व लाभकारी बनाने का प्रयास है।


