UP समाचार न्यूज / रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी
सार...
बदायूं ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर दिखाई सफलता, प्रदेश में 17 वां स्थान, समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद में बदायूं का प्रदर्शन बेहतर, लक्ष्य का 38 फीसदी % ही हो पाया पूरा...
रिपोर्ट आकाश सक्सेना ✍️✍️
बदायूं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के गेहूं खरीद लक्ष्य के बावजूद भी जिले ने मंडल में टॉप स्थान प्राप्त किया है, जबकि प्रदेश स्तर पर 17 वां स्थान मिला है। सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत बदायूं में इस बार गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सफल नहीं रही, जिसके पीछे मुख्य कारण किसानों का सरकारी क्रय केंद्रों से अधिक बिचौलियों को गेहूं देना है।
![]() |
| Advertisment.. |
15 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चली इस प्रक्रिया में, जिला प्रशासन ने 114 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की। शासन ने जिले को 62,500 मीट्रिक टन (एमटी) का लक्ष्य दिया था, परंतु केवल 24,000 एमटी (38%) ही खरीदी जा सकी। किसानों की संख्या 2,500 से अधिक पंजीकृत थी। बाजार भाव अधिक होने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया, फिर भी बदायूं ने मंडल में प्रथम स्थान और प्रदेश में 17वां स्थान हासिल किया है।
![]() |
| Advertisment.. |
वर्तमान में बदायूं ने कुल 24,000 एमटी गेहूं खरीदा है, जबकि पीलीभीत ने 41,000 एमटी का 36.34% और बरेली ने 29,000 एमटी का 31% खरीद की है। समर्थन मूल्य के तहत इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये अधिक है।
![]() |
| Advertisment.. |
अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ के अनुसार, बदायूं में गेहूं की कुल खरीद लक्ष्य का 38% रही है, जो वर्षों बाद मंडल में बेहतर प्रदर्शन है।































