बदायूं कलेक्ट्रेट कर्मचारी नरेश शर्मा का 37 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण, सम्मान समारोह का आयोजन..

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 





You tube Link पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

सार..

नरेश कुमार शर्मा ने बदायूं कलेक्ट्रेट में बिताए वर्षों को किया याद, सेवा से सेवानिवृत्त होने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा किया गया भावपूर्ण सम्मान....

संवादाता आकाश सक्सेना ✍️✍️

बदायूं। शनिवार 31 मई 2025 को, बदायूं के कलेक्ट्रेट विभाग में सेवा देने वाले कर्मचारी नरेश कुमार शर्मा ने अपनी 37 वर्षों और 5 महीनों की सेवा पूरी कर आज सेवानिवृत्त हो गए। उनके इस महत्वपूर्ण अवसर पर कलेक्ट्रेट में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान बिताए गए वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान, नरेश शर्मा को उनके समर्पित सेवा के लिए फूल-माला पहनाकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, संबंधित अधिकारीगण, नाजिर एवं प्रशासनिक कर्मचारीगण, और कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छी सेहत की कामना की।


नरेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में कुल 46 जिला कलेक्टरों के साथ कार्य किया और उनके कार्यकाल में अपनी सेवाएं प्रदान की। वह जिला कलेक्टर के कार्यालय में तैनात रहे, जहां उन्होंने अपने समर्पित प्रयासों से विभाग में अपना उत्कृष्ट स्थान बनाया। उनके सेवा काल में विभाग ने अनेक सफलताएं हासिल की हैं, और उनके अनुभव का सदुपयोग विभाग के विकास में हुआ है।


सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके सेवा जीवन की यह अंतिम यात्रा उनके साथियों एवं विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रही। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post