बदायूं : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम: ब्लॉक बिनावर में कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन

 UP समाचार न्यूज़ // खबर विनाबर /बदायूं // दीप कुमार 


 बदायूं के विनाबर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के लोग 



बदायूं। ब्लॉक बिनावर के राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के क्रम में एक कुष्ठ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


डॉ. गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ रोग एक कम संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टेरियम लेप्रे से होता है। उन्होंने कुष्ठ के मुख्य लक्षणों के बारे में बताया, जिनमें त्वचा पर हल्के तांबई रंग के दाग-धब्बे शामिल हैं जो सुन्न होते हैं।


उन्होंने आगे बताया कि कुष्ठ रोगी के यदि कोई जख्म हो जाए तो वह जल्दी भरता नहीं है, कर्ण पल्लव का मोटा होना, कान पर गांठ, पीठ पर गांठ, भौहों का खत्म हो जाना, नाक का बैठ जाना, हाथ पैर की उंगलियों का मुड़ जाना, चलते-चलते पैर से चप्पल जूता निकल जाए पता न चलना आदि कुष्ठ के लक्षण हैं।


डॉ. गुप्ता ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में कुष्ठ की जांच और उपचार निशुल्क है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें और कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता फैलाएं।


इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने सभी को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisment..


























Post a Comment

Previous Post Next Post