बदायूं : आखिर कब लगेगी रिश्वतखोरी पर लगाम एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते दबोचा...

 UP समाचार न्यूज़ // खबर बदायूं // दीप कुमार 



 रिश्वती सिपाही मनोज भार्गव एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया 


बदायूं। नवादा स्थित भगत सिंह पुलिस चौकी पर आज सुबह एंटी कराप्शन टीम ने एक सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया जहाँ से टीम उसे अपने साथ ले गई। फिलहाल मामला जमीन के बेनामे के रूपये दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने का बताया जा रहा है।


पूरा मामला बुधवार को बदायूं के नवादा स्थित शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी का है जहां तैनात सिपाही मनोज भार्गव को बरेली से आई एंटी कराप्शन टीम ने शिकायत कर्ता शादाब निवासी थाना सिविल लाइन द्वारा विपक्षी विलालउद्दीन आदि को प्लाट के बेनामे किया गया,बताया गया वहाँ इन दोनों पार्टियों का रुपयों का कुछ लेंन देन आपस में शेष रह गया था जहां शिकायत कर्ता शादाब ने अपने रूपये विपक्षी बिलाल उद्दीन से वापस दिलाने के लिय पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया जहां शिकायत के निस्तारण एवज में चौकी पर तैनात सिपाही मनोज भार्गव ने पीड़ित शादाब से 10 हजार रु क़ी रिश्ववत की मांग की जहां सिपाही को बुधवार को दोपहर के साढ़े तीन बजे ट्रेप करकर सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया लेते गिरफ्तार कर लिया।


वहीं बताया जा रहा कि एंटीकराप्शन टीम द्वारा पकड़े गए सिपाही को बदायूं के बिनावर थाने ले जाया गया है जहाँ उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ एंटी करप्शन की टीम मुकदमा दर्ज करा रही है।


Advertisment 


























Post a Comment

Previous Post Next Post