भूसे क़ी तरह 24 पशुओं से भरी गाड़ी बदायूं में पकड़ी गई बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ने क़ी शिकायत अब होगी कार्रवाई..

 

बदायूं में पशुओं से भरी पिकअप गाडी : स्रोत डिजिटल मीडिया 




बदायूं। शनिवार को बदायूं में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष करण दक्ष और उनके साथियों ने थाना अलापुर की म्याऊँ चौकी के पास लगभग 23 से 24 पशुओं से भरी पिक अप गाड़ी को पकड़ जाते देखा वे पहले तो समझ नहीं पाए पिक अप में क्या है ज़ब पशुओं के चीखने की आवाज सुनाई दी तब इन लोगों ने गाडी को जबरिया रोकने की कोशिश की।

लेकिन पिकअप गाड़ी का ड्राइबर (गुलाब पुत्र भूरे निवासी निवासी निगोही शाहांजहांपुर ) ने गाड़ी रुकवाने पर ड्राइवर ने उक्त लोगों की और गाड़ी मोड़ उन पर चढ़ाने का प्रयास किया।

Advertisements...




जिसके बाद बजरंग दल के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया जहां सूचना के बाद लोगों ने पशुओं से भरी पिकअप गाडी को रोकने की कोशिश की मगर कुछ देर में गाड़ी को रुकवाने में बजरंग दल के लोग कामयाब रहे।

वहीं गाड़ी को बजरंग दल के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है आपको बता दें कि पिकअप गाड़ी मथुरा से लखीमपुर खीरी जा रही थी, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष करन दक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post