Good News : अरविंद राना बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष..

UP समाचार न्यूज़/रिपोर्ट आकाश सक्सेना/खबर बदायूं लखनऊ।


सीएमओ बदायूं रामेश्वर मिश्र द्वारा किया अरविन्द राना को माला पहनाकर सम्मानित... फोटो स्त्रोत : स्वास्थ्य विभाग


संक्षेप...

अरविंद राना बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अरविंद राना को मिला जनपद स्तरीय नेतृत्व का आशीर्वाद और समर्थन..


Advertisment..

यूपी समाचार न्यूज बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय महामंत्री अतुल मिश्रा द्वारा अरविंद राना (डीसीपीएम एवं प्रदेश संगठन मंत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश) को परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जनपद में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर अरविंद राना ने मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूं डॉ. रामेश्वर मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के साथ निभाएं।

Advertisment..


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजय आर्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद राना के प्रान्तीय नेतृत्व से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और परिषद को नई मजबूती प्राप्त होगी। वहीं जिला महामंत्री प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि परिषद को कर्मचारी हितैषी एवं सक्रिय पदाधिकारियों की सदैव आवश्यकता रहती है। उन्हें विश्वास है कि अरविंद राना प्रदेश भर में कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

Advertisment..


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी ने भी बधाई देते हुए कहा कि एनएचएम के प्रान्तीय नेतृत्व के साथ-साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

Advertisment..

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट आकाश सक्सेना बदायूं उत्तर प्रदेश...


Post a Comment

Previous Post Next Post