बदायूं जिले के नेपाल में फंसे सभी 23 नागरिक सुरक्षित वापस लौटे ..

 UP समाचार न्यूज/रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर दिल्ली /बदायूं 



Advertisment..

दिल्ली /बदायूं। नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में रहने वाले 23 नागरिक बीते 7 सितंबर को पशुपतिनाथ के दर्शन करने के लिए गए थे जहां अगले दिन 8 सितंबर को नेपाल में वहां के नागरिकों नें सड़कों पर उपद्रव करना शुरू कर दिया जगह जगह तोड़ फोड़ मारपीट आगजनी करना शुरू कर दी। इस सभी के बीच बदायूं के सभी 23 नागरिकों को भी इस हिंसा का सामना करना पड़ा, वे लोग लगातार होटल हिलटन में ही भूखे प्यासे 11 सितंबर तक रहे, किसी तरह होटल में फंसे हुए 23 लोगों नें अपनी समस्या वीडियो के माध्यम से भारत सरकार तक पहुंचाई जिसके बाद शुक्रवार को सुबह सभी यात्री सुरक्षित दिल्ली के इंदिरा गाँधी हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचे, यहां पहुंच कर उन्होने भारत माता के नारे लगाए,।


वहीं इन सभी को बदायूं से रिसीव करने डीसीबी बैंक के चेयरमेन जेके सक्सेना एवं भाजपा नेता अशोक भारतीय एयरपोर्ट पहुंचे एवं सभी 23 लोग का सकुशल भारत भारत पहुंचने पर स्वागत किया।



Advertisment..

Post a Comment

Previous Post Next Post