UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं...
सार....
प्रथम बार जनपद आगमन पर कर्मचारियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष रामकेश जी का भव्य स्वागत बदायूँ न्यायालय में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत पर उमड़ा कर्मचारियों का उत्साह,उत्तर प्रदेश न्यायालय कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न , कुशीनगर के सुरेन्द्र राय महामंत्री चुने गए...
संवाददाता आकाश सक्सेना बदायूं यूपी...
बदायूं। चतुर्थ श्रेणी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष (प्रदेश अध्यक्ष) रामकेश राजपूत का आज अपने प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यह अवसर खासतौर पर महत्वपूर्ण था क्योंकि रामकेश जी का प्रदेशाध्यक्ष पद पर चयन हुआ है, जो बदायूँ जिला के लिए गर्व की बात है।
जिला न्यायालय के मुख्य द्वार पर ही सभी कर्मचारी साथी उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान जिला शाखा के सचिव श्री राज कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष श्री कन्हैंया लाल, कोषाध्यक्ष तौहीद अंसारी, मुशर्रफ हुसैन, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सुधांशू कुमार और अन्य तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रामकेश जी का माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इस भव्य स्वागत और सम्मान के अवसर पर सभी ने मिलकर उनके उज्जवल भविष्य एवं कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रामकेश राजपूत ने इस सम्मान एवं स्वागत के लिए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी तन्मयता से कर्मचारी हित में कार्य करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी कर्मचारी अपने अधिकारों से वंचित न रहे। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिला शाखा के सचिव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर रामकेश जी का चयन बदायूँ जिले के लिए गर्व की बात है, जिसने पूरे प्रदेश में जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया है।
गौरतलब है कि 20 जुलाई 2025 को प्रतापगढ़ में आयोजित अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सभी जिला शाखाओं के पदाधिकारीगण ने भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में कुशीनगर के सुरेन्द्र राय महामंत्री पद पर विजेता रहे।





