बदायूं : कमिश्नर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारियों नें किया काँवड़ मार्ग का निरिक्षण एवं की पुष्प वर्षा..

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 


सार..

बरेली-बदायूं कावड़ मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों ने कावड़ियों पर की फूलों की वर्षा,सभी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने कावड़ यात्रियों को खाद्य सामग्री भी वितरित की...


बदायूं। सोमवार को बरेली मंडल के कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बरेली-बदायूं कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। 





इस दौरान उन्होंने कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए। निरीक्षण के बाद, अधिकारियों ने थाना बिनावर में पहुंचकर कावड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने फूलों की वर्षा कर कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया और उनके लिए खाद्य सामग्री का वितरण भी किया, ताकि श्रद्धालु उत्साह के साथ अपने धार्मिक कार्यों को पूरा कर सकें।




Post a Comment

Previous Post Next Post