बदायूं : जिला आबाकारी का तबादला नवागत नें लिया चार्जवहीं शहर औरबिल्सी आबकारी इंस्पेक्टर का भी तबादला..

 UP समाचार न्यूज /रिपोर्ट आकाश सक्सेना /खबर बदायूं यूपी 


You Tube Video Link..



सार...

बदायूं के जिला आबकारी अधिकारी एवं शहर आबकारी इंस्पेक्टर का तबादला विजय सिंह चौहान होंगे बदायूं के नए जिला आबकारी अधिकारी एवं शहर आबकारी इंस्पेक्टर होंगे देवेंद्र कुमार...

रिपोर्ट आकाश सक्सेना ✍️✍️


बदायूं यूपी। उत्तर प्रदेश क़ी योगी सरकार इस समय अपनी तबादला एक्सप्रेस चला रही है इसी क्रम में बीते 14 जून को उत्तर प्रदेश के बदायूं के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ ) रहे संजीव सिंह का शासन स्तर से तबादला क़र दिया गया। संजीव सिंह बीते 1 जुलाई 2024 को जनपद बदायूं में ट्रांसफर होकर आये थे उनका बदायूं में 11 माह का कार्यकाल रहा। 

Advertisment..


शासन के आदेशानुसार बदायूं रहे संजीव सिंह को अब हापुड़ जिले का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है, वहीं आबकारी मुख्यालय प्रयागराज में सहायक आबाकारी आयुक्त के पद पर तैनात रहे विजय सिंह चौहान को अब बदायूं का नया आबकारी अधिकारी नियुक्त क़र शासन से बदायूं भेजा गया है। 

Advertisment..


इसी क्रम में आपको बता दें कि बदायूं जिले के 2 आबकारी क्षेत्रीय इंस्पेक्टरों का भी तबादला शासन स्तर से क़र दिया गया है, इसमें बिल्सी क्षेत्र में तैनात रहे इंस्पेक्टर चमन कुमार को गाजियाबाद भेजा गया है इनकी जगह जौनपुर जिले से इंद्रजीत कुमार को बिल्सी तहसील पर क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है।

Advertisment..


वहीं बदायूं शहर में रहे आबकारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा को पीलीभीत ट्रांसफर क़र भेजा गया है,उनकी जगह फिरोजाबाद जनपद से देवेंद्र कुमार को बदायूं शहर का नया क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर शासन स्तर से बनाकर भेजा गया है। इन सभी के ट्रान्सफर के आदेश बीते 14 जून 2025 को शासन स्तर से हुए थे।

Advertisment



Advertisment..

Post a Comment

Previous Post Next Post