UP समाचार न्यूज़ / रिपोर्ट आकाश सक्सेना / खबर बदायूं।
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, Amazon, Flipkart, Swiggy, Zomato और Ola जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कहा गया है।
पंजीकरण की आवश्यकता हेतु अभिलेख...
आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
- पैन कार्ड
पंजीकरण प्रक्रिया
- ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण
- जनसेवा केंद्रों पर जाकर पंजीकरण
- श्रम विभाग द्वारा आयोजित कैंपों में भाग लेकर पंजीकरण
पंजीकरण कैंप का आयोजन
बदायूं में 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक एक पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कक्ष संख्या 26 के बाहर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कलेक्ट्रेट परिसर बदायूं में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Advertisment....
-





























