योगी सरकार के 8 साल: सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के प्रसार को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

 UP समाचार न्यूज़ / रिपोर्ट संजय निगम /खबर लखनऊ यूपी 


उत्तर प्रदेश सरकार की 8 साल की उपलब्धियां: कृषि क्षेत्र में बदलाव, इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास और सुशासन की दिशा में कदम....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 8 साल पूरे होने पर लखनऊ में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। उन्होंने रिपोर्ट कार्ड के जरिए सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं, जिनमें सुशासन, समृद्धि, और सनातन संस्कृति के प्रसार को शामिल किया गया है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास का ब्रेकथ्रू बनकर हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 11 पर काम चल रहा है। इसके अलावा, सर्वाधिक मेट्रो संचालन यूपी में हो रहा है।

कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उर्वर भूमि और जल संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में पहली कैबिनेट में ही 36,000 करोड़ रुपये की लागत से लघु और सीमांत किसानों की कर्ज माफी की गई ।

उत्तर प्रदेश सरकार की 8 साल की उपलब्धियां:...

- _सुशासन और समृद्धि_: उत्तर प्रदेश देश के विकास का ब्रेकथ्रू बनकर हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है।
- _कृषि क्षेत्र में बदलाव_: 2017 में पहली कैबिनेट में ही 36,000 करोड़ रुपये की लागत से लघु और सीमांत किसानों की कर्ज माफी की गई।
- _इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास_: प्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 11 पर काम चल रहा है।



Advertisment....













Post a Comment

Previous Post Next Post