UP समाचार न्यूज़ /रिपोर्ट एजेंसी / खबर कर्नाटक
![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र... |
सार संक्षेप..
सहकारिता मंत्री केएन राजण्णा ने आरोप लगाया कि निहित स्वार्थी तत्वों ने विभिन्न दलों के विधायकों, केंद्रीय नेताओं और न्यायाधीशों को हनीट्रैप का शिकार बनाया
कर्नाटक। कर्नाटक सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विभिन्न दलों के राजनेताओं को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाने की कोशिशों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केएन राजण्णा ने आरोप लगाया कि निहित स्वार्थी तत्वों ने विभिन्न दलों के विधायकों, केंद्रीय नेताओं और न्यायाधीशों सहित 48 लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाया है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में सीडी और पेन ड्राइव बनाने की फैक्ट्री चल रही है, जिसमें 48 लोगों के अश्लील वीडियो मौजूद हैं।
गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि यह मामला विधानसभा की गरिमा से जुड़ा है और हनीट्रैप की प्रवृत्ति को खत्म करना जरूरी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि पहले शिकायत दर्ज हो, फिर चाहे कोई भी हो, जांच होगी। भाजपा नेता वी. सुनील कुमार ने कांग्रेस सरकार पर हनीट्रैप फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया और कहा, अगर सरकार खुद ऐसा करती है, तो कोई क्या करेगा? इसकी जांच हो।
Advertisment...



























