Breaking News कुंभ - महाकुंभ विशेष ट्रेन: बदायूं, बरेली और कासगंज के लोगों के लिए बड़ी खबर..

UP समाचार न्यूज़ / खबर उत्तर प्रदेश / संवाददाता बदायूं।

पूर्वोत्तर रेलवे ने महाकुंभ विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन बदायूं होते हुए चलेगी और इसका लाभ बरेली, कासगंज, बदायूं के अलावा पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी के लोगों को भी होगा।

_महाकुंभ विशेष ट्रेन की समय सारिणी: जानें कब और कितने बजे चलेगी ट्रेन_

महाकुंभ विशेष ट्रेन का संचालन अप-डाउन पांच-पांच फेरों के लिए प्रमुख स्नान पर्वों पर किया जाएगा। यह ट्रेन निम्नलिखित समय पर चलेगी:

- 05314 कासगंज-झूंसी महाकुंभ विशेष ट्रेन 12, 27 जनवरी, एक, 10 और 24 फरवरी को कासगंज से शाम 7:50 बजे चलेगी।


- रात नौ बजे बदायूं, 9:55 पर बरेली जंक्शन, 10:15 पर बरेली सिटी, 10:33 पर इज्जतनगर, 10:53 पर भोजीपुरा, 11:30 बजे पीलीभीत, 12:40 बजे पूरनपुर पहुंचेगी।


- वापसी में 05313 झूंसी-कासगंज महाकुंभ विशेष ट्रेन 13, 28 जनवरी, दो, 11 और 25 फरवरी को झूंसी से शाम 7:45 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:45 बजे पीलीभीत, 1:40 बजे भोजीपुरा, 2:38 बजे इज्जतनगर, 2:55 बजे बरेली सिटी, 3:10 बजे बरेली जंक्शन आने के बाद शाम चार बजे बदायूं और शाम छह बजे कासगंज पहुंचेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post