बिल्सी विधायक गैंग रेप मामला : पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में दर्ज कराये बयान

UP समाचार न्यूज /खबर बिल्सी (बदायूं ) संवाददाता बदायूं।

बदायूं। बिल्सी विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने बाद सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराये। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस पीड़िता को लेकर कोर्ट पहुंची।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को मंगलवार को कोर्ट पहुंचाया। न्यायालय में गैंगरेप पीड़िता ने 164 के बयान दर्ज कराया। 

कोर्ट में बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगरेप पीड़िता को घर भेजा। वहीं अब कोर्ट में बयान होने के बाद अब पुलिस विवेचना को आगे बढ़ाएगी। 

बदायूं के विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लीलू चौधरी की 'अदालत के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने बिल्सी विधायक समेत 16 लोगों पर जमीन कब्जाने, धमकाने, हत्या व रेप में साजिशन फंसाने, वादी की पत्नी से गैंगरेप जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post