UP समाचार न्यूज़ // खबर बदायूं // रिपोर्ट दीप कुमार
![]() |
| संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष ई. रवि कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक को परिषद का नव वर्ष का कैलेंडर भेंट करते हुए : स्त्रोत स्वयं |
![]() |
| बदायूं संयुक्त परिषद के कर्मचारियों द्वारा वितरित की जा रही खिचड़ी.. |
बदायूं। 15 जनवरी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बदायूं के द्वारा निकट पी डब्लू गेस्ट हाउस बदायूं में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बदायूं के समस्त घटक संगठन के पदाधिकारी कर्मचारी शिक्षक सम्मिलित हुए।
वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित उक्त खिचड़ी भोज का निमंत्रण राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार मंत्री सरोज कुमारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना ऑडिटर भूप सिंह व अतीक अहमद एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा विगत 13 जनवरी 2024 को भ्रमण कर जिलाधिकारी बदायूं निधि श्रीवास्तव को निमंत्रण एवं परिषद का कैलेंडर भेंट किया गया था।
इस दौरान परिषद के पदाधिकारीयों द्वारा कलेक्ट्रेट के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भी भोज का निमंत्रण दिया गया तथा परिषद के पदाधिकारी द्वारा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बदायूं कार्यालय आबकारी अधिकारी तथा अन्य विभिन्न कार्यालयों का भी भ्रमण कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा दिनांक 15 जनवरी को खिचड़ी भोज का आमंत्रण दिया गया ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में डाक विभाग व आयकर विभाग एवं रेलवे के केंद्रीय कर्मचारियों को भी निमंत्रण दिया गया था।
वहीं खिचड़ी भोज आयोजन के दिन संघ के अध्यक्ष इं - रवि कुमार द्वारा सभी आगुन्तक गणों को मकर संक्रांति किया शुभकामनायें दी गई एवं राज्य कर्मचारी परिषद किया जिला कार्यकारिणी के विस्तार संबंधित शीघ्र ही बैठक किये जाने की सूचना भी सभी कर्मचारियों को दी गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार बदायूं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं वीरेंद्र सिंह जिला क्षय रोग अधिकारी विनेश कुमार तथा समस्त घटक संघों का स्टाफ डिप्लोमा इंजीनियर महा संघ के कर्मचारी तथा राज्य कर्मचारी सहित परिषद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार वरिष्ठ उपाध्याय गौरव यादव, संप्रेक्षक भूप सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार ,जिला मंत्री श्रीमती सरोज यादव के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का समस्त स्टाफ, सिंचाई संघ से सत्येंद्र सिंह, राम प्रकाश राठौड़, मुनेंद्र पाल सिंह, अनिल,मिश्रा, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग से मानव शर्मा, प्रमोद शाक्य, ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष बलबीर यादव तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सभी ने खिचड़ी भोज का आनंद उठाया सभी ने खिचड़ी भोज ग्रहण किया राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई।
Advertisment..
























