रिपोर्ट /संवाददाता आकाश सक्सेना यूपी समाचार न्यूज़
खबर बदायूं।
बदायूं। नगर मे मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बदायूं के जिला महिला अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इंदुकांत वर्मा, डॉ रूचि गुप्ता, विनोद कुमार, मुकेश, सर्वेद्र यादव, क्वालिटी मैनेजर अरविन्द कुमार सहित अन्य चिकित्सीय स्टॉफ ने भाग लिया।
सफाई अभियान के दौरान
इस दौरान अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को सीएमएस और अन्य स्टॉफ द्वारा फल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारत में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
Tags
Social News